इन सुपरस्टार्स के करियर के लिए 'संजीवनी' बनीं ये फिल्में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद शानदार वापसी की है ,आइए इनके बारे में जानते हैं अमिताभ बच्चन 90 के दशक में लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे, फिल्म मोहब्बतें ने उनके करियर में एक बार जान फूंक दी थी एक समय सलमान खान की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, फिल्म वॉन्टेड के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा शाहिद कपूर के करियर में कबीर सिह 'संजीवनी' साबित हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद कमल हासन ने विक्रम से जबर्दस्त वापसी की है बीते कई साल से शाहरुख खान का करियर का ग्राफ गिरता जा रहा था, लेकिन चार साल बाद उन्होंने पठान से दमदार कमबैक किया है एंटरटेनमेंट डेस्क