जेल का मुंह देख चुके हैं ये टीवी सितारे

अमर उजाला

Thu, 29 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई स्टार्स का तो जेल से नाता रहा ही है, टीवी स्टार्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें अलग-अलग वजहों से जेल का मुंह देखना पड़ा है
Image Credit : सोशल मीडिया

अल्का कौशल पर एक व्यक्ति ने यह आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था कि उन्होंने सीरियल बनाने के लिए 50 लाख रुपये उधार लिए थे, और जब उधार की रकम वापस देने के लिए उन्होंने चेक दिए तो वह बाउंस हो गए थे इसके बाद अभिनेत्री और उनकी मां को दो साल सजा सुनाई गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

कम ही लोगों को पता होगा कि श्रुति उल्फत भी जेल जा चुकी हैं, साल 2017 में एक वायरल वीडियो में ऋुती हाथ में कोबरा पकड़े हुए नजर आईं थीं, जिसके बाद उनके ऊपर वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था

Image Credit : सोशल मीडिया

करण मेहरा भी अपनी निजी जिंदगी के चलते जेल की हवा खा चुके हैं अभिनेता की पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी इस वजह से करण मेहरा को जेल भी जाना पड़ा था

Image Credit : सोशल मीडिया

टीवी के हैंडसम हंक अभिनेताओं में शुमार पर्ल वी पुरी उस समय बेहद बुरी स्थिति में फंस गए थे, जब उनके ऊपर नौकरानी के द्वारा रेप का आरोप लगाया गया, इसके बाद अभिनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा था

Image Credit : सोशल मीडिया

भारती सिंह और उनके पति हर्ष वैसे तो हमेशा बस लोगों को हंसाते ही नजर आते हैं लेकिन दोनों ने उस समय हैरान कर दिया था जब ड्रग केस में उनका नाम आया था,इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कपल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा था

Image Credit : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कुछ घंटो की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था,अभिनेत्री पर आरोप था कि उन्होंने एक विशेष समाज और जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी

Image Credit : Instagram

रिलीज से पहले ही डिब्बा बंद हुईं ये फिल्में

social media
Read Now