यूट्यूब के महारथी हैं छोटे पर्दे के ये सितारे

अमर उजाला

Mon, 31 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के सितारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन अब उनकी सक्रियता यूट्यूब पर बढ़ने लगी है

Image Credit : Instagram

आज हम आपको कुछ ऐसी ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छोटे पर्दे से ज्यादा अब यूट्यूब पर सक्रिय हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से मशहूर हुई रतन राजपूत छोटे पर्दे से ज्यादा यूट्यूब पर एक्टिव रहती हैं, रतन के यूट्यूब पर साढ़े चार लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं

Image Credit : Social media

जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक साथ अपना यूट्यूब चैनल बनाया है, इस चैनल पर दोनों एक-दूसरे के साथ चैलेंज करते हुए कई वीडियोज बनाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

युविका चौधरी भी यूट्यूब पर डेली व्लॉग बनाती हैं, उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपना चैनल बनाया है और कम समय में ही उनके काफी सब्सक्राइबर्स भी हो गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

जन्नत जुबैर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी से शुरुआत की थी, पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने डेली सोप से दूरी बना ली है और वह म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं, जन्नत का भी यूट्यूब पर चैनल है, जिस पर उनके 3.54 मिलियन सब्सक्राइबर से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी दीपिका कक्कड़ को तो आप जानते ही होंगे, दीपिका पिछले काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, वह यूट्यूब पर दीपिका की दुनिया नाम से अपना चैनल चलाती हैं, जिसके 3.31 मिलियन मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं

Image Credit : social media

जब प्यार में सरहद भुला बैठे ये सितारे

सोशल मीडिया
Read Now