'सलार' 300 करोड़ पार, 'डंकी' का भी जलवा बरकरार दिसंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए खास रहा है, इस महीने कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हैं और सब अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं सलार ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 13.50 करोड़ का कारोबार किया, फिल्म की कुल कमाई 308.90 करोड़ रुपये हो चली है शाहरुख खान की 'डंकी' ने आठवें दिन (गुरुवार) को नौ करोड़ रुपये का कारोबार किया और फिल्म की कुल कमाई 161.01 करोड़ रुपये हो गई है हालांकि, अब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की कमाई में जरूर गिरावट आ गई है 28वें दिन 'एनिमल' ने 80 लाख रुपये कमाए और फिल्म का कुल कलेक्शन अब 540.84 करोड़ रुपये हो चला है एक्वामैन 2 ने गुरुवार को 56 लाख का कलेक्शन किया और इसका कुल कारोबार अब 14.99 करोड़ रुपये हो चला है --