कायम है 'एनिमल' का भौकाल, 'सैम बहादुर' भी कर रही बढ़िया कारोबार बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' दोनों ही मजबूती से टिकी हैं रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 13वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था 14वें दिन (दूसरे गुरुवार) को फिल्म के कारोबार में मामूली गिरावट आई है, लेकिन वीकडेज के हिसाब से ये शानदार है आकड़ों के मुताबिक 14वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार अब 476.84 करोड़ रुपये हो गया है वहीं, विक्की कौशल की सैम बहादुर की बढ़िया कमाई भी जारी है शुरुआती आकंड़ों के मुताबिक 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सैम बहादुर का कुल कलेक्शन अब 64.90 करोड़ रुपये हो गया है -