आखिरकार खत्म हुई सलमान-अर्जुन की कोल्ड वॉर! सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच का कोल्ड वॉर जगजाहिर है कथित तौर पर अर्जुन कपूर के मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते में आने के बाद सलमान खान उनके दुश्मन बन गए थे हालांकि, अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने के कयास लगाए जा रहे हैं हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए 14 अक्तूबर को विश्व कप में भाग लेने की एक घोषणा पोस्ट को लाइक किया अनाउंसमेंट वीडियो को वाईआरएफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिसे तुरंत अर्जुन कपूर के जरिए भी लाइक किया गया इसे देखकर माना जा रहा है कि सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच का मनमुटाव अब खत्म हो चुका है सीटिए