सलमान पर भी छाया बार्बी का खुमार बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं सुपरस्टार अपने धांसू लुक से फैंस का दिल जीत लेते हैं, उनके इस लुक पर दुनिया फिदा है हाल ही में एक्टर ने अपने भाई अरबाज खान के बर्थडे पार्टी में काफी अलग अंदाज में एंट्री मारी है इस खास मौके पर सलमान खान ग्रे कलर की जैकेट और पिंक कलर का पैंट पहने नजर आए उनका यह अंदाज काफी अनोखा लग रहा था, मगर इस लुक में एक्टर ने पूरी लाइमलाइट लूट ली सलमान का यह लुक सामने आने के बाद फैंस ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट की बौछार कर दी एक यूजर ने लिखा,'' भाईजान ओपेनहाइमर और बार्बी को अकेले प्रमोट कर रहे हैं'' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ''सलमान भी अब बार्बी चैलेंज कर रहे हैं'' ................