दूसरे शनिवार को भी टाइगर 3 का बुरा हाल, जानें कमाई सलमान खान की टाइगर 3 को उम्मीद के मुताबिक लोगों का प्यार नहीं मिल सका है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में नाकाम रही है मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वीकएंड पर भी संघर्ष करती दिख रही है 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस फिल्म के लिए अब मुश्किल लग रहा है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन फिल्म ने छह करोड़ 33 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 265 करोड़ पहुंच गई है एंटरटेनमेंट डेस्क