टाइगर 3 का हाल बेहाल, जानें 15वें दिन की कमाई टाइगर 3 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है फिल्म के कलेक्शन अब तक अच्छे नहीं रहे हैं दो हफ्ते में ही फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है बीते दिन सलमान खान की इस फिल्म ने पांच करोड़ 77 लाख का कलेक्शन किया था रविवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छह करोड़ 65 लाख का बिजनेस किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 271.09 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क