टाइगर 3 का 300 करोड़ तक पहुंचना हुआ मुश्किल टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है पहले तीन के अच्छे कलेक्शन के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर सकी है बीते दिन फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख का कारोबार किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 60 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 273.8 करोड़ हो गया है एक दिसंबर को एनिमल की रिलीज के बाद इस फिल्म का 300 करोड़ क्लब तक पहुंचना काफी मुश्किल नजर आ रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क