अरबाज-सोहेल के साथ इस हिंदी रीमेक में काम करना चाहते थे सलमान सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है हाल ही में सलमान गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म मौजा ही मौजा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया सलमान ने बताया कि वह 20 वर्षों से एक मराठी नाटक 'ऑल द बेस्ट' का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं उन्होंने खुलासा किया कि वह अरबाज और सोहेल के साथ इसे बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसके अधिकार नहीं मिल सके एंटरटेनमेंट डेस्क