दक्षिण के मैदान में कैसा रहा 'टाइगर 3' का प्रदर्शन? सलमान खान की 'टाइगर 3' रिलीज हो चुकी है, यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘पठान’ के मुकाबले 'टाइगर 3' काफी पीछे चल रही है 'टाइगर 3' दक्षिण में भी 'पठान' से पार नहीं पा सका है, बता दें कि सलमान खान की फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है सामने आए आंकड़ों के मुताबिक तेलुगु में फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है वहीं तमिल में सिर्फ 15 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है 'पठान' ने ओपनिंग डे पर तेलुगु में 1.5 करोड़ कमाए थे, वहीं तमिल में 50 लाख रुपये का कारोबार किया था ---