'टाइगर 3' की ऊंची छलांग, 400 करोड़ क्लब में मारी एंट्री सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने आज बड़ी सफलता हासिल की है यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 246.56 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने दस दिनों में 400.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी इसमें सलमान, कटरीना और इमरान हाशमी के अलावा शाहरुख और ऋतिक रोशन भी कैमियो भूमिकाओं में हैं ---