BO पर 'लियो' ने जमाए पैर, 'गणपत-यारियां 2' की हुई मुट्ठीभर कमाई दलपति विजय की फिल्म 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है वीकएंड ने फिल्म में गजब की जान फूंक दी है फिल्म ने चौथे दिन 41.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया हैं, जिससे इसका टोटल 181.35 करोड़ रुपये हो गया है रवि तेजा और नूपुर सेनन की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' रविवार का फायदा नहीं उठा सकी मूवी ने तीसरे दिन यानि वीकएंड पर 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका टोटल 14.66 करोड़ रुपये हो गया है टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'गणपत' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ्तार से चल रही है फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 7.00 करोड़ रुपये हो गई है दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' शनिवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली है फिल्म ने तीसरे दिन 60 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल 1.10 करोड़ रुपये ही हो पाया है मनोरंजन