जैकी भगनानी संग टाइगर ने की मेट्रो की सवारी महंगी कारों में घूमने वाले सितारे इन दिनों सार्वजनिक वाहनों में खूब यात्रा करते नजर आ रहे हैं, अब हाल ही में टाइगर मेट्रो की सवारी करते दिखे टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चा में हैं, जो 20 अक्तूबर को रिलीज हुई है हाल ही में उन्होंने 'गणपत' के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ मेट्रो से सफर किया टाइगर श्रॉफ 'गणपत' का प्रमोशन करने यहां पहुंचे टाइगर को मेट्रो में देख यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म के प्रमोशन के लिए आजकल यह तरीका खूब प्रचलित है' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये भी ऋतिक रोशन को कॉपी करने लगे...', बता दें कि कुछ दिन पहले ऋतिक भी मेट्रो से सफर करते नजर आए थे --