मिट गईं टाइगर और दिशा के बीच दूरियां? टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने कथित ब्रेकअप की खबरों के बीच हाल ही में साथ नजर आए दोनों सितारों को हाल ही में एक ही फ्लाइट में मुंबई से दिल्ली का सफर तय करते देखा गया दरअसल, टाइगर और दिशा एक इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली पहुंचे सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें वे एक-दूसरे से बातें करते दिख रहे हैं टाइगर और दिशा को फिर साथ में देख इस बात की चर्चा होने लगी हैं कि क्या इनके बीच की दूरियां मिट गईं? वहीं, अपने चहेते सितारों को साथ देखकर इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है ---