बढ़ी दाढ़ी, शानदार बॉडी, टाइगर श्रॉफ के नए लुक ने मचाया तहलका टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने नए लुक से फैंस को चौंका दिया है उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी और शानदार बॉडी से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है टाइगर का यह नया लुक उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है, जिसमें वह अलग ही अवतार में नजर आएंगे इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में टाइगर का फिटनेस और स्टाइल साफ नजर आता है टाइगर श्रॉफ को हाल ही में सिंघम अगेन में देखा गया था फिल्म में वह पुलिस अफसर की भूमिका में थे इस फिल्म के बाद वह बागी 4 में नजर आने वाले हैं