अनिल अंबानी से शादी के बाद अभिनय से दूर हो गई थीं टीना

अमर उजाला

Sun, 11 February 2024

Image Credit : Instagram

टीना अंबानी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं, पूर्व अभिनेत्री का जन्म 11 फरवरी 1957 में मुंबई में हुआ था

Image Credit : सोशल मीडिया

टीना ने 1975 में फेमिना टीन प्रिसेंस का खिताब जीता, फिर 21 साल की उम्र में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

1978 में टीना ने फिल्म 'परदेस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की, फिल्म में अभिनेत्री के साथ देव आनंद नजर आए थे

Image Credit : Social media

टीना अंबानी ने लूटमार, मनपसंद, रॉकी, सौतन, कर्ज जैसी तमाम हिट फिल्में में काम किया, फिर उनकी मुलाकात अनिल अंबानी से हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

टीना और अनिल की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई, फिर वे फिलाडेल्फिया में मिले, दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई

Image Credit : सोशल मीडिया

टीना ने 1991 में बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी की, फिर अपने फिल्मी करियर से हमेशा के लिए दूरी बना ली

Image Credit : सोशल मीडिया

ये बॉलीवुड सितारे पाकिस्तानी फिल्मों में आ चुके नजर

इंस्टाग्राम
Read Now