अभिनय ही नहीं, लेखन में भी महारथी हैं टिस्का अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं टिस्का चर्चित अदाकारा होने के साथ-साथ एक लेखक और फिल्म निर्माता भी हैं उनकी लिखी किताब 'एक्टिंग स्मार्ट' बेस्टसेलर है अंग्रेजी साहित्य से स्नातक टिस्का ने थिएटर में काफी काम किया है फिल्म 'तारे जमीं पर' से टिस्का चोपड़ा लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई थीं टिस्का चोपड़ा ने प्रकाश झा, मधुर भंडारकर जैसे कई मशहूर निर्देशकों के साथ अलग-अलग भाषाओं की 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है --