सिनेमा की इस हसीना ने बनाए 'हंसी के निशां'

अमर उजाला

Thu, 17 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

आज हम जब अपने मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं या किसी से बात करते हैं तो अपने भावों का इजहार करने के लिए इमोजी मौजूद हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

लेकिन हिंदी सिनेमा में एक ऐसी भी एक्ट्रेस रही हैं जिनके एक्सप्रेशंस के आगे इमोजी भी फेल हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सबकी चहेती मनोरमा हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
जी हां, गुजश्ता दौर की अदाकारा मनोरमा के लाजवाब एक्सप्रेशन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इमोजी का फाउंडर होने का दर्जा दे दिया है
Image Credit : सोशल मीडिया

आप पुरानी फिल्मों के शौकीन हैं तो आप मनोरमा से खूब वाकिफ होंगे, जो वैंप का किरदार अदा करती थीं और गजब की कॉमेडियन भी थीं

Image Credit : सोशल मीडिया
उस पर एक्सप्रेशन ऐसे की शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ती थी, उनके यही हाव-भाव कभी सीन को मजेदार बनाते थे तो कभी सीन में  टेंशन भर देते थे
Image Credit : सोशल मीडिया

कभी-कभी उनके लाउड एक्सप्रेशन्स बिना किसी डायलॉग के सारी  पिक्चर क्लियर कर देते थे, उनके ऐसे ही बदलते हाव भावों का एक वीडियो शेयर किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

मनोरमा के एक्सप्रेशन्स को जोड़ कर बना ये दिलचस्प वीडियो देख फैंस को भी उनके कुछ पुराने और मजेदार डायलॉग याद आ रहे हैं

Video Credit :

कुछ लोग वीडियो बनाने वाले और उसे इमोजी फाउंडर से कंपेयर करने वालों की भी तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने  ये भी लिखा कि आज भी हिंदी सिनेमा में कोई भी मनोरमा के एक्सप्रेशन्स को टक्कर नहीं दे पाता है

Image Credit : सोशल मीडिया

OMG 2 से ज्यादा Gadar 2 को लेकर खुश क्यों अक्षय?

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Read Now