पैसे बढ़ाने की रखी मांग तो अपने ही सीरियल से हुआ पत्ता साफ! टेलीविजन इंडस्ट्री में सीरियल्स की बढ़ती लोकप्रियता देखकर कई बार टेलीविजन स्टार्स अपनी फीस बढ़ाने की मांग करते हैं आज हम ऐसे टेलीविजन स्टार्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने पैसे बढ़ाने मांग की तो उन्हें सीरियल से बाहर निकाल दिया गया इस लिस्ट में 'भाभी जी घर पर हैं' की शिल्पा शिंदे का नाम सबसे ऊपर है, उन्होंने फीस बढ़ाने की मांग की तो रातोंरात उन्हें सीरियल से निकाल दिया गया दीपिका सिंह को भी 'दीया और बाती हम' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया क्योंकि उन्होंने पैसे बढ़ाने की मांग रखी थी टेलीविजन की दिग्गज अभिनेत्री रुबीना दिलैक को भी पैसों की वजह से 'छोटी बहू' छोड़ना पड़ा था कलर्स चैनल के हिट शो 'मधुबाला' से दृष्टि धामी की विदाई भी फीस बढ़ाने वाली बात की वजह से ही हुई थी ct