तृप्ति के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए सैम मर्चेंट! देखें सेल्फी 'एनिमल' फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी का आज जन्मदिन है नेशनल क्रश के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है इसी बीच अभिनेत्री के कथित प्रेमी ने उनके नाम खास पोस्ट साझा किया है बिजनेसमैन सैम मर्चेंट ने तृप्ति के जन्मदिन पर एक अनदेखी सेल्फी साझा की है इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्रिय तृप्ति को जन्मदिन मुबारक' इस पोस्ट के सामने आने के बाद से सैम-तृप्ति के रिलेशनशिप में होने की खबरों ने और तूल पकड़ लिया है सीटिए