अमर उजाला
Mon, 23 February 2026
तृप्ति डिमरी के बर्थ डे सेलिब्रेशन, डेकोरेशन की कई तस्वीरें सैम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है।
एक तस्वीर में तृप्ति केक काट रही हैं, आसपास परिवार के कई लोग नजर आ रहे हैं।
आगे सैम ने तृप्ति डिमरी के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे तृप्ति डिमरी।’ इसमें हार्ट इमोजी भी बनाया है।
आगे कई फोटो सैम मर्चेंट ने शेयर की हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी के बर्थ डे की तैयारियां हो रही है, एक खास जगह को डेकोरेट किया जा रहा है।
तृप्ति और सैम मर्चेंट काफी वक्त से डेट कर रहे हैं लेकिन अपने रिश्ते को अब तक पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया हैं।
सैम मर्चेंट एक माॅडल रह चुके हैं, अब वह बतौर बिजनेसमैन काम कर रहे हैं।
तृप्ति डिमरी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आई थीं। इसके अलावा एक फिल्म ‘मां बहन’ कर रही हैं, इसमें माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी।
क्या आपने देखा 'धड़क' अभिनेत्री का किलर लुक