वीकेंड का भी फायदा नहीं उठा सकी ‘तू मेरी मैं तेरा…’, तीन दिनों में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

अमर उजाला

Sun, 28 December 2025

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड के सेल्फ मेड स्टार कार्तिक आर्यन पहली बार करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म को लेकर मेकर्स ने काफी प्रमोशन किया और इसका बज बनाने का काफी प्रयास किया।

Image Credit : यूट्यूब

लेकिन अब रिलीज होने के बाद मेकर्स को शायद समझ आ गया होगा कि सिर्फ प्रमोशन ही सबकुछ नहीं होता, कहानी भी महत्वपूर्ण होती है। जो इस फिल्म से गायब है।

Image Credit : यूट्यूब

यही कारण है कि शुरुआती तीन दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

Image Credit : यूट्यूब

पहले दिन सिर्फ 7.75 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘तू मेरी मैं तेरा…’ वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं उठा पाई।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने अपने पहले शनिवार को सिर्फ 5.25 करोड़ रुपए की कमाई। जबकि इससे पहले शुक्रवार को भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही रहा था।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से अब तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 18.25 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है। 

Image Credit : यूट्यूब

अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

Image Credit : यूट्यूब

सलमान को देखकर डर गया ओरी, शेयर की भाईजान के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें

इंस्टाग्राम@orry
Read Now