संडे की छुट्टी में भी नहीं बढ़ी ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की कमाई, ‘धुरंधर’ के सामने हुई चारों खाने चित

अमर उजाला

Mon, 29 December 2025

Image Credit : यूट्यूब ग्रैब

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।

Image Credit : यूट्यूब

हालांकि, फिल्म वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी।

Image Credit : यूट्यूब

यही कारण है कि चार दिनों में फिल्म 30 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है।

Image Credit : यूट्यूब

यहां तक कि फिल्म को वीकेंड और रविवार की छुट्टी तक का कोई फायदा नहीं मिला।

Image Credit : यूट्यूब

अपने पहले रविवार को ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिर्फ 5.25 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।

Image Credit : यूट्यूब

इससे पहले शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन महज 5.50 करोड़ रुपए ही रहा था।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से शुरुआती चार दिनों में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कुल कमाई 23.75 करोड़ रुपए ही हो पाई है।

Image Credit : यूट्यूब

कार्तिक-अनन्या की इस नई फिल्म के सामने भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : यूट्यूब

आलिया भट्ट के अलग-अलग अंदाज, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

इंस्टाग्राम@aliaabhatt
Read Now