'ओपेनहाइमर' की धीमी हुई रफ्तार, 'रॉकी और रानी' का जलवा बरकरार भारतीय दर्शकों का बेशुमार प्यार पाने वाली 'ओपेनहाइमर' की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ गई है 18वें दिन ओपेनहाइमर ने 1.31 करोड़ का कारोबार किया था, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.3 करोड़ रूपये रहा है ओपेनहाइमर की कुल कारोबार अब 117.79 करोड़ रूपये हो गया है वहीं, 'रॉकी और रानी' का जलवा बरकरार है, 11वें दिन फिल्म ने 4.3 करोड़ रूपये का कारोबार किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन रणवीर सिंह-आलिया की फिल्म ने 4.53 करोड़ कमाए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'रॉकी और रानी' का कलेक्शन 113.91 करोड़ रूपये हो गया है, वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 217.1 करोड़ रूपये बताई जा रही है --