बेहतरीन सिंगिंग से तुलसी कुमार लोगों के दिलों पर करती हैं राज

अमर उजाला

Wed, 15 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

तुलसी कुमार दुआ फेमस बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, रेडियो जॉकी, म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

आज तुलसी कुमार अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं, इनका जन्म 15 मार्च 1986 को मुंबई में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
तुलसी कुमार गुलशन कुमार की बेटी हैं, जो कि टी सीरीज के मालिक थे
Image Credit : सोशल मीडिया

तुलसी फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार और एक्ट्रेस खुशाली कुमार की बहन हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सिंगर तुलसी कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एल्बम सॉन्ग लव हो जाएगा से की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने तमाम बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए, जिसमें तुम जो आए, मुझे तेरी,  सनम रे, सोच ना सके, इश्क दी लत, देख लेना जैसा मशहूर गाने गाए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2020 में कोविड के दौरान तुलसी ने दर्शन रावल संग कई गाने तैयार किए थे, जिसमें से इस कदर काफी हिट रहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके साथ ही तुलसी का सॉन्ग तन्हाई टी सीरीज पर सुपरहिट रहा था, जिसने 11 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

तुलसी ने साल 2015 में बिजनेसमैन हितेश रल्हान से नेपाल में शादी की थी, कपल का एक बेटा भी है

Image Credit : सोशल मीडिया

'मोरनी बागा मा बोले' गाकर बॉलीवुड में छाईं इला

social media
Read Now