टुन टुन को पर्दे पर देख ठहाकों से गूंज उठता था हॉल
अमर उजाला
Fri, 24 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों की जानीमानी हास्य अभिनेत्री टुनटुन की आज 24 नवंबर को पुण्यतिथि है, उनका निधन 2003 में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
टुन टुन उस दशक की पहली फीमेल कॉमेडियन थीं जिनके पर्दे पर आते ही हॉल में ठहाके गूंजने लगते थे
Image Credit : सोशल मीडिया
टुन टुन का असली नाम उमा देवी था, लेकिन मोटे होने की वजह से उन्हें लोग टुन टुन बुलाने लगे और फिर उनका यही नाम पड़ गया
Image Credit : सोशल मीडिया
टुन टुन तेरह वर्ष की आयु में एक दिन चुपचाप भागकर मुंबई आ गई थीं, दिल्ली में किसी ने उन्हें निर्देशक नितिन बोस के असिस्टेंट जव्वाद हुसैन का पता दिया था
Image Credit : सोशल मीडिया
मुंबई आकर टुन टुन उनसे मिलीं और उन्होंने ही टुन टुन को पनाह दी, वर्ष 1947 में उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला
Image Credit : सोशल मीडिया
संगीत की कोई औपचारिक तालीम न होने पर भी उनकी आवाज में एक खास मिठास थी, उनके संगीत पर नूरजहां और शमशाद बेगम का प्रभाव साफ नजर आता था
Image Credit : सोशल मीडिया
टुन टुन का पहला गीत फिल्म 'दर्द' में 'अफसाना लिख रही हूं' था, ये गाना सुपरहिट हुआ और टुन टुन की किस्मत चमक गई, सिंगिंग के अलावा टुन टुन ने अभिनय का भी लोहा मनवाया और कॉमेडी किरदार खूब संजीदगी से अदा किए
Image Credit : सोशल मीडिया
मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी हैं सेलिना जेटली