दीपिका- शोएब ने किया 'बॉस बेबी' का स्वागत शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हाल ही में पेरेंट्स बने हैं दीपिका ने 21 जून 2023 को इमरजेंसी सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए प्रीमैच्योर बेटे को जन्म दिया था उनका नन्हा लाडला जन्म लेने के बाद से एनआईसीयू में था हालांकि दो हफ्ते से ज्यादा समय तक एनआईसीयू में रखे जाने के बाद कपल के प्रिंस को 8 जुलाई 2023 को नॉर्मल ऑब्जर्वेशन रूम में शिफ्ट कर दिया गया शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने नन्हे मुन्ने को फाइनली अस्पताल से घर ले आए हैं ऐसे में पूरा इब्राहिम खानदान अब खुशी से झूम रहा है दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेबी का चेहरा देखने के लिए फैंस बेकरार हैं, हालांकि, कपल अभी अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं करेगा मनोरंजन