अमर उजाला
Tue, 21 February 2023
टीवी सीरियल बालिका वधु की एक्ट्रेस स्मिता बंसल 21 फरवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं, स्मिता ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में सीरियल चैलेंज से की थी
इसके बाद वह सुपरहिट डेली सोप 'कहानी घर घर की' में नजर आई थीं, इस सीरियल में उन्होंने निवेदिता का किरदार निभाया था
इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की', 'कोई अपना सा', 'संजीवनी', 'तुलसी', 'ये मेरी लाइफ है' जैसे सीरियल में नजर आई थीं
स्मिता बंसल को पहचान कलर्स टीवी के सीरियल बालिका वधु से मिली थी, बालिका वधू में उन्होंने सबसे लंबे वक्त तक काम किया
साल 2008-2014 तक उन्होंने इस शो में आनंदी की सासु मां और जगिया की मां सुमित्रा सिंह का किरदार निभाया था
स्मिता बंसल विवादों में भी रह चुकी हैं, स्मिता की एनआरआई भाभी मेघा गुप्ता ने उन पर गहने चोरी के आरोप लगाए थे
इस हफ्ते एक्शन का डबल डोज, रिलीज होगीं ये फिल्में