नहीं रहे सीआईडी के फ्रेडरिक्स सीआईडी में फ्रेडरिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का निधन हो गया है अभिनेता ने कल रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली बता दें कि अभिनेता रविवार से अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था सह-कलाकार दयानंद शेट्टी ने उनके निधन की पुष्टि की है अभिनेता का अंतिम संस्कार आज पांच दिसंबर को होगा सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो 'सीआईडी' की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है --