करवा चौथ पर विवादित टिप्पणी कर बुरी फंसी थीं ये एक्ट्रेस

अमर उजाला

Tue, 31 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो करवा चौथ के त्योहार पर विवादित टिप्पणी देकर फंस चुकी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्विंकल खन्ना ने एक बार कहा था,  'आजकल जहां लोग 40 की उम्र में दूसरी शादी कर लेते हैं, तो पहले पति के लिए फास्ट रखने से क्या फायदा? 

Image Credit : सोशल मीडिया
जब ट्विंकल की आलोचना हुई तो उन्होंने तर्क दिया, '100 देश ऐसे हैं, जहां पुरुष बिना व्रत रखे भी भारतीय पुरुषों से अधिक जीते हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया

एक बार करीना कपूर ने भी मीडिया बातचीत में इस व्रत को लेकर कहा था, 'जब बाकी औरतें भूखी रहेंगी, मैं खूब खा रही होऊंगी। मुझे अपना प्यार साबित करने के लिए भूखे रहने की जरूरत नहीं है' 

Image Credit : सोशल मीडिया
एक बार रत्ना पाठक ने कहा था, 'अजीब नहीं है पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं' 
Image Credit : सोशल मीडिया

इस बयान के बाद रत्ना पाठक को सोशल मीडिया पर यूजर्स से खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी

Image Credit : सोशल मीडिया

चचेरी बहन मन्नारा के सपोर्ट में उतरीं प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया
Read Now