SRK की 'मन्नत' में घुसे अजनबी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है जी हां, एक्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है किंग खान के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स दाखिल हो गए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19-20 साल के दोनों युवक बंगले में सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया गया हिरासत के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे बांद्रा पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी 452, 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है मनोरंजन