अमर उजाला
Fri, 5 January 2024
उदय चोपड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं
उदय दिग्गज निर्देशक-निर्माता रहे यश चोपड़ा के छोटे बेटे हैं, जिन्होंने करियर में एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों का भी निर्माण किया है
एक्टिंग डेब्यू से पहले उदय ने अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान स्टारर 'दिल्लगी' बनाई थी, जो साल 1994 में आई थी
इसके बाद उन्होंने म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'मोहब्बतें' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा
उदय ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म 'धूम' में अली के किरदार से मिली
हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में उनका सिक्का कुछ खास नहीं चला और इसके बाद वे लॉस एंजिल्स चले गए
उदय चोपड़ा ने दो हॉलीवुड फिल्मों का भी निर्माण किया, इसमें 'द लॉन्गेस्ट वीक' और 'ग्रेस ऑफ मोनाको' शामिल है
उदय की लव लाइफ भी कुछ खास नहीं चली, उनका नाम 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी से जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए
इन फिल्मों से दीपिका ने चलाया दर्शकों पर जादू