बोल्ड सीन की वजह से खूब चर्चा में रहीं उदिता बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं उदिता का जन्म 9 फरवरी 1984 को देहरादून में हुआ उदिता का बचपन से ही मॉडलिंग करने का सपना था, वह मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए 16 साल की उम्र में दिल्ली चली आई थीं उदिता फिल्म 'पाप' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इसके बाद वह 'जहर', 'अक्सर', 'दिल दिया है', 'अगर' और 'किससे प्यार करूं' जैसी फिल्मों में नजर आईं उदिता ने 2013 में 'जहर' फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी से शादी रचाई फिलहाल उदिता लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं, हालांकि वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं 0-------------------------