शूटरों को इस दिन मिला सलमान के घर फायरिंग का ऑर्डर, अधिकारी का दावा 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है पुलिस अधिकारी ने अब तक की जांच का हवाला देते हुए बड़ी जानकारी दी है मुंबई पुलिस के अनुसार, शूटरों को हथियारों की सप्लाई होने तक यह पता नहीं था कि उन्हें सलमान खान के घर पर हमला करना था गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता बिहार के रहने वाले हैं जानकारी हो कि सागर पाल और विक्की गुप्ता की न्यायिक हिरासत 27 मई तक बढ़ा दी गई है अधिकारी के अनुसार, पाल को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में अंकित नामक व्यक्ति द्वारा भर्ती किया गया था सीटिए