उर्फी ने उड़ाई 'ड्रामा क्वीन' की निजी जिंदगी की खिल्ली उर्फी अपने कपड़ों के साथ ही किसी न किसी पर तंज कसने के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं इस बार सोशल मीडिया सेंसेशन ने 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत की निजी जिंदगी की खिल्ली उड़ाई है उर्फी ने राखी और उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के बीच चल रहे विवाद पर विचार साझा किए उर्फी ने हाल ही में आदिल खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की इस तस्वीर को साझा करते हुए उर्फी ने राखी और आदिल की लड़ाई का मजाक उड़ाया उर्फी ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैंने गलत जॉनी डेप वर्सेज एम्बर हर्ड केस डाउनलोड कर लिया है' अब देखना यह होगा कि उर्फी के इस वार पर राखी सावंत क्या पलटवार करती हैं बता दें, राखी और आदिल का रिश्ता एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है, दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए हैं ....