यूपी पुलिस ने शेयर किया 'जवान' का पोस्टर, रचनात्मकता के कायल हुए लोग शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है लोगों में फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है इस बीच यूपी पुलिस ने भी अपनी रचनात्मकता से लोगों का दिल जीत लिया है हाल ही में यूपी पुलिस ने जवान के जरिए सड़क दुर्घटना पर एक संदेश देने की कोशिश की शाहरुख के पट्टी वाली तस्वीर को पोस्ट कर उन्होंने हेलमेट पहनने के फायदे बताए लोगों को यूपी पुलिस की यह क्रिएटिविटी खूब पसंद आ रही है एंटरटेनमेंट डेस्क