अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
इन दिनों एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चा में हैं। आनंद एल रॉय निर्देशित इस फिल्म में वह साउथ एक्टर धनुष के अपोजिट नजर आएंगी।
आने वाली इस फिल्म के ट्रेलर में कृति का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक रोमांटिक फिल्म है।
फिल्मों के अलावा कृति सेनन अपने रियल लाइफ रोमांस को लेकर भी चर्चा में हैं। उनका नाम लंबे समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कोई मौकों पर साथ देखा गया है। लेकिन कृति ने अब तक पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया ।
हाल ही में कृति सेनन को कबीर बहिया के साथ मुंबई से बाहर जाते हुए देखा गया। दाेनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया।
कृति और कबीर दोनों ने ही ब्लैक कलर का ड्रेसअप किया हुआ था। कबीर ने ब्लैक टी शर्ट पहनी थी, वहीं कृति ने ब्लैक लेदर जैकेट कैरी किया हुआ था।
जल्द ही वैलेंटाइन डे आने वाला है। कृति और कबीर भी इस खास दिन को साथ में सेलिब्रेट कर रहे हों और इसलिए ही शहर से बाहर जा रहे हों।
कार्तिकेय स्वामी मंदिर पहुंचीं कंगना, की पूजा-अर्चना