पैसे देकर चुप कराई गई उर्फी की बोलती? उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है इसमें उर्फी ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं गौर करने वाली बात यह है कि उर्फी ने मुंह पर काली टेप चिपका रही है और कुछ भी बोलने से बच रही हैं पैपराजी उनसे पूछते हैं 'कफस' क्या है? इस पर उर्फी वहां से भागती नजर आ रही हैं उर्फी कहती हैं, 'मैं नहीं बता सकती हूं यार, मैंने पैसे लिए हैं' हालांकि, फिर वह बताती हैं, 'अगर आपको जानना है 'कफस' क्या है तो 23 जून से देखिए सोनी लिव पर' --------