12वीं फेल देख उर्मिला मातोंडकर ने जताई यह इच्छा विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है बेहद कम प्रमोशन के बावजूद विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म सफलता का परचम लहराने में सफल रही है बीते दिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को '12वीं फेल' की तारीफ करते देखा गया था अब उर्मिला मातोंडकर ने इसे देखने के बाद पोस्ट कर लिखा है, 'उफ्फ ये फिल्म..इसमें सराहना, उत्साह बढ़ाने और प्यार करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं' उर्मिला ने जोड़ा, 'केवल विधु विनोद चोपड़ा ही इतने सरल और गहराई से एक कहानी बना सकते थे' उन्होंने आखिरी में लिखा, 'विक्रांत मैसी द्वारा शानदार प्रदर्शन, वो और उनकी फिल्म दोनों नेशनल अवॉर्ड की हकदार हैं' सीटिए