अमर उजाला
Sat, 13 September 2025
बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर उर्मिला मातोंडकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
51 साल की उर्मिला की ब्यूटी, फिटनेस देखकर फैंस भी हैरान हो जाते हैं।
एक शॉर्ट ड्रेस में अलग-अलग पोज देते हुए उर्मिला मातोंडकर ने फोटोज शेयर किए हैं।
साथ ही अपनी तस्वीरों पर कैप्शन लिखा है, ‘आइकॉनिक पोज के साथ अपने अंदर के शाहरुख खान को चैनेलाइज कर रही हूं। मैं जिंदगी की हर खूबसूरत चीज को रोमांस से भर देना चाहती हूं।’
उर्मिला के करियर फ्रंट की बात करें तो वह साल 2018 में फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में नजर आईं, इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग किया था।
उर्मिला डांस रियलिटी शाे ‘डीआईडी सुपरमॉम’ में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।
इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
थाई स्लिट ड्रेस में श्रुति हासन ने दिए किलर पोज