उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस लुक, लाल ड्रेस में बिखेरा जलवा उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है, जिसमें उनका स्टाइल और ग्लैमर देखते ही बन रहा है। उर्वशी ने एक खूबसूरत लाल रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उर्वशी ने अपने लुक को हरे रंग के एक भारी नेकलेस और कानों में मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया है। उर्वशी के खुले और लहराते बाल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। तस्वीर में उर्वशी का कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। एक हाथ हवा में उठाकर उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उर्वशी को 'डाकू महाराज' में देखा गया था। इस फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में थीं। एंटर