अमर उजाला
Wed, 16 April 2025
उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा, अपने उल्टे-सीधे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपना मंदिर बनवाने की ख्वाहिश जता दी।
सिद्धार्थ कान्नन के शो पर उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह अब साउथ की फिल्मों में अभिनय कर रही हैं तो वहां अपना टेंपल यानी मंदिर बनते हुए देखना चाहती हैं।
उर्वशी रौतेला का कहना है कि उन्होंने चिरंजीवी और पवन कल्याण जैसे साउथ के सुपरस्टार के साथ काम किया है। ‘डाकू महाराज’ जैसी हिट फिल्म की है तो बाकी साउथ स्टार्स की तरह उनका भी मंदिर साउथ में होना चाहिए।
उर्वशी रौतेला चाहती हैं कि उनके फैंस साउथ में एक्ट्रेस के नाम का मंदिर बनवाएं।
सिद्धार्थ कान्नन के ही शो में उर्वशी बताती हैं कि होमटाउन उत्तराखंड में तो पहले से उनके नाम का मंदिर है। यह मंदिर बद्रीनाथ से एक किलोमीटर की दूरी पर है।
उर्वशी कहती हैं, ‘ उत्तराखंड के उस मंदिर में लोग प्रार्थना भी करते हैं।’
उर्वशी से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या वह खुद को देवी मानती हैं? तो उनका जवाब था कि हर लड़की भगवान का रूप है, कोई भी लड़की हो, सब देवी हैं।
उर्वशी के मौजूदा करियर फ्रंट की बात करें तो वह सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में आइटम डांस करती दिखीं। इस डांस को उनके फैंस ने पसंद भी किया।
सोने जैसी चमकीं ज्वेल थीफ की यह अभिनेत्री