'कमाल कर दिया', टनल से श्रमिकों के रेस्क्यू पर बोले सितारे
अमर उजाला
Wed, 29 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है
Image Credit : सोशल मीडिया
पिछले कई दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू था और मंगलवार को सभी श्रमिक सकुशल बाहर आ गए, इस पर फिल्म जगत की हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है
Image Credit : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने कहा, 'फंसे हुए 41 लोगों को बचाए जाने की खबर सुनकर बेहद खुशी और राहत मिली है। रेस्क्यू टीम के हर एक सदस्य को सलाम। कमाल कर दिया। यह न्यू इंडिया है, हमें बहुत गर्व है, जय हिन्द'
Image Credit : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने लिखा, उत्तरकाशी सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचाने में जुटे सभी बचाव कर्मियों और सभी एजेंसियों का शुक्रिया और सलाम। जय हिंद'
Image Credit : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख ने लिखा, 'ब्रेवो!!! रेस्क्यू टीम को सलाम, जिन्होंने दिन और रात काम करके सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाला, गणपति बप्पा मोरया'
Image Credit : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ ने लिखा, 'सभी 41 श्रमिक सुरक्षित बाहर आ चुके हैं। उनके रेस्क्यू में दिन रात जुटीं 22 एंजेंसियों को शुक्रिया', इसके अलावा निमृत कौर ने भी रेस्क्यू टीम का शुक्रिया अदा किया है
Image Credit : सोशल मीडिया
ये है सबसे बड़ा फ्लॉप स्टार, फिर भी जिंदगी ए क्लास