एक्टिंग से पहले होटल में काम करती थीं वाणी कपूर अभिनेत्री वाणी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं वाणी ने साल 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखे इसके अलावा वाणी 'बेफिक्रे', 'वॉर' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं वाणी फिल्मों में आने से पहले होटल में काम करती थीं, उन्होंने होटल का काम छोड़कर मॉडलिंग में लक आजमाना चाहा, लेकिन उनके पिता मॉडलिंग के खिलाफ थे हालाांकि, एक्ट्रेस की मां ने सपोर्ट किया, जिसके बाद उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया और टीवी एड किए वाणी ने करियर को बढ़ावा देने के लिए मुंबई का रुख किया और कई ऑडिशन दिए और फिर उन्हें 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम करने का मौका मिला -