अमर उजाला
Mon, 9 February 2026
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ के साथ लौटे हैं।
यह फिल्म साल 2022 में आई ‘वध’ का सीक्वल है। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है।
पहली फिल्म की तरह ‘वध 2’ को भी क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।
हालांकि, हर अच्छी फिल्म की तरह ‘वध 2’ की कमाई भी बॉक्स ऑफिस काफी धीमी है।
सिर्फ 50 लाख रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘वध 2’ तीन दिनों में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
‘वध 2’ ने अपने तीसरे दिन रविवार को 1 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ रुपए ही रहा था।
इस तरह से शुरुआती तीन दिनों में ‘वध 2’ का कुल कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
शनिवार को ‘वध 2’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन