अमर उजाला
Sun, 8 February 2026
फिल्म ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में दो दिन हो चुके हैं। ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआती की थी।
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अभिनय से सजी फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा था। जानिए, दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने दूसरे दिन 71 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए थे।
फिल्म ‘वध 2’ का कुल कलेक्शन भी अब 1.22 करोड़ रुपये हो चुका है।
फिल्म ‘वध 2’ की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। यह फिल्म ‘वध’ का दूसरा पार्ट है। लेकिन कहानी बिल्कुल अलग है।
फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
‘वध 2’ के साथ ही ‘भाबी जी घर पर हैं’ जैसी कॉमेडी फिल्म भी रिलीज हुई, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी है। इसका दूसरे दिन का कलेक्शन सिर्फ 35 लाख रुपये रहा है।
ओपनिंग डे पर ‘वध 2’ ने की धीमी शुरुआत, जानें कितना किया कलेक्शन?