अमर उजाला
Sat, 7 February 2026
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अभिनय से सजी फिल्म ‘वध 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी है।
फिल्म ने ओपनिंड डे पर धीमी शुरुआत की है। पहले दिन का कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी इतना ही है।
फिल्म ‘वध 2’ की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।
‘वध 2’ के साथ ही ‘भाबी जी घर पर हैं’ जैसी कॉमेडी फिल्म भी रिलीज हुई, इसका पहले दिन का कलेक्शन भी सिर्फ 25 लाख रुपये रहा है।
वहीं ‘वध 2’ के अलावा सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ भी पहले से मौजूद है। इन फिल्मों का कलेक्शन करोड़ों रुपये में जारी है। इनका क्रेज अभी भी दर्शकों के बीच बरकरार है।
साड़ी में धक-धक गर्ल ने चलाया फैंस पर जादू