अमर उजाला
Tue, 14 February 2023
आज वेलेंटाइंस डे के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली और विवादित लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन बाद में शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी पूनम को छोड़ने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद रीना और शत्रुघ्न की राहें अलग हो गईं
अमिताभ बच्चन और रेखा का रिश्ता सबसे विवादित अफेयर्स में से एक रहा है, लेकिन बाद में जया बच्चन के कारण दोनों को अलग होना पड़ा था
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का रिश्ता भी खूब चर्चा में रहा था, कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन बाद में योगिता के आत्महत्या करने की कोशिश के बाद उन्होंने अपना रिश्ता तोड़ दिया
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे, बाद में ट्विंकल खन्ना के प्यार में पड़ने में बाद उन्होंने शिल्पा को छोड़ दिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर भी लोगों ने खूब सवाल उठाए थे, लेकिन दोनों ने दुनिया की बातों को नजर अंदाज कर दिया
वर्षों का 'लिव-इन' का साथ और फिर बुरी तरह ऐसे हुई तकरार